December 17, 2023 | 116


जंगल में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक घायल


न्यूज़ रात तक रायपुर । सुकमा जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बेदरे और उरसपाल के जंगलों में आज जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक जवान घायल हो गया।  

मिली जानकारी के अनुसार थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन के जवान आज सुबह 7 बजे सर्चिंग पर निकले थे । इस दौरान जवान उर्सांगल की तरफ सर्चिंग कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसमें 165वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए। वहीं कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये । घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch