न्यूज़ रात तक रायपुर। गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत रविभवन स्थित मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर मोबाइल व नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल एवं नगदी 500 रूपये जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भरत कुमार रूपचंदानी ने अपने रवि भवन स्थित दुकान से मोबाइल और नगदी चोरी होने की थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 226/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जाँच के दौरान थाना गोलबाजार पुलिस की टीम ने घटना में संलिप्त आरोपी लोकेश नायक को पुराना बस स्टैंड गोलबाजार में शराब भट्ठी के पास संदिग्ध हालात में मिला, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी लोकेश नायक को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को भी पकड़ा गया।