December 19, 2023 | 126


कांग्रेस MLA के बेटे पर शिकंजा, इस गंभीर मामले में गिरफ्तार; पत्नी की आत्महत्या, साली बोली- जीजू.


न्यूज़ रात तक रायपुर :छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने विधायक सोहनलाल वाल्मीकि के बेटे आदित्य वाल्मिकी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले पर एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला का शव आया है, जिस पर तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह शव मोनिका वाल्मीकि का है. तुरंत ही केस दर्ज कर जांच शुरू की मृतिका का पोस्टमार्टम डॉक्टर की एक टीम द्वारा छिंदवाड़ा में कराया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch