न्यूज़ रात तक धमतरी। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 600 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त किया है। जिसकी कीमत 4260 रुपये बताई जा रही है। दरअसल एक नग नशीली टेबलेट कीमत 7 रूपये को 100-150 रूपये में आरोपी बेचते थे।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति विंध्यवासिनी वार्ड के समारू हॉटल के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लक्की गिदवानी, संजय काजवानी और गौरव सोनी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पैकेट Nirosum nitrazepam प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 600 नग मिला। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की कीमत करीब 4260 रूपये बताई जा रही है. आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21.22 नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।