December 20, 2023 | 158


अवैध रूप से शराब के साथ महिला आरोपी रानी मनहरे गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ महिला आरोपी रानी मनहरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 90 पौवा देशी शराब और बिक्री रकम 2800 रूपये जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेरीखेड़ी स्थित रेलवे पटरी के पास एक महिला अपने पास शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहीं है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर आरोपी महिला रानी मनहरे को पकड़ा। टीम के सदस्यों को उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 90 पौवा देशी शराब मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं बिक्री रकम 2800 रूपये भी जब्त किया। महिला आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 704/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch