December 20, 2023 | 103


पुलिस ने जब्त किया 364 किलो गांजा, 3 फरार, एम्बुलेंस में कर रहे थे तस्करी


न्यूज़ रात तक रायपुर। रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने खड़ी एम्बुलेंस से 364 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने एम्बुलेंस वाहन के चालक को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार थाना आमानाका पुलिस रायपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेंस खड़ी है, जिसमे वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है तथा उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की, जिसमें तीन तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। वहीं चालक सूरज खुंटे मौके पर पकड़ा गया।। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नहीं है । वाहन को चेक करने पर 72 पैकेट गांजा मिला। गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उडिसा से लाना तथा बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू चन्द्रा निवासी ग्राम सलौनी कला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के साथ मिलकर ले जाना बताया। मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी.- 8385 में 72 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch