न्यूज़ रात तक रायपुर मनेंद्रगढ़ । एमसीबी जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है
मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को लगभग दोपहर 1 बजे नागपुर पुलिस को पीड़ित की माँ पहुँच कर सूचना दी कि ग्राम आमाडाड़ के पास उसकी 5 वी में पढ़ने वाली 11 साल की पुत्री अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी, तभी लगभग 10 बजे एक अज्ञात आरोपी बच्ची के साथ गलत काम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई, जिस पर पुलिस महा निरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा निर्देशित किया गया कि यह घटना अमान वीय तथा अत्यंत संवेदनशील है अतः इस पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
जिस पर घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी चिरमिरी थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ एवं सायबर टीम को भी मौके पर बुलाया गया । रिपोर्ट पर पोड़ी पुलिस द्वारा दुष्कर्म धारा 376 भादवि एवं पास्को एक्ट का अपराध दर्ज कर पीड़ित को तत्काल चिकित्सा हेतु भेज कर परीक्षण करवाया गया । पुलिस के पास आरोपी के सम्बंध में केवल आरोपी का हुलिया था । पुलिस आरोपी के बारे में शून्य की जानकारी से आगे बढ़ी तथा तमाम साक्ष्य संकलित कर आरोपी का पता किये तथा 12 घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।तथा आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी अपना जुल्म स्वीकार कर लिया वही आरोपी की अभी उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिन कम है आरोपी पूर्व में 09 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसके साथ रहे 04 वर्ष के छोटे भाई की हत्या लगभग 03 वर्ष पहले किया था जिस प्रकरण में थाना मनेंद्रगढ़ में दुष्कर्म एवं हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है इस प्रकार आरोपी आदतन अपराधी है और इस प्रकार की घटना करता है।