न्यूज़ रात तक रायपुर। गांजा के साथ तस्कर को पकड़ने में महासमुंद जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 100 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं मौके से एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एनएच 53 पर एक कार से 100 किलो गांजा जब्त किया है। मामले पुलिस ने कार सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी गांजा को ओडिशा से लेकर आ रहे थे और सतना जा रहे रहे थे।