December 23, 2023 | 125


CG ब्रेकिंग : झाड़-फूंक के आड़ में 19 वर्षीय युवती से रेप, पुलिस ने बाबा को किया गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर कवर्धा। झाड़-फूंक के नाम पर युवती से रेप करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कृष्णा जायसवाल है और घटनाक्रम कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता सिर दर्द के उपचार के लिए कवर्धा में कृष्णा जायसवाल के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। यहां पर आरोपी ने इलाज करने के नाम पर एक कमरे में युवती को ले गया और एक गिलास पानी देकर उसे पीने को कहा।

पानी पीते ही युवती बेहोश हो गई। घटना के बाद जब युवती की आंख खुली तो उसने खुद को असहज पाया। उसके कपड़े बिखरे हुए थे और अधखुले थे, जिसके बाद युवती को समझने में देर नहीं लगी और उसे पता चला कि उसके साथ आरोपी ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।

पीड़िता इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी और इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल कवर्धा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch