December 23, 2023 | 115


27 लीटर शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। शराब के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 27 लीटर शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 12000 रुपये बताई जा रही है।  

मिली जानकारी के अनुसार थाना टिकरापारा पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कमल विहार गेट श्रीराम चौक के पास में अवैध रूप से साहिल नागरची एवं टिकेश यादव नामक 2 व्यक्ति शराब विक्रय कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड कार्यवाही कर साहिल नागरची और टिकेश यादव को पकड़ा। पुलिस दोनों आरोपियों के पास से 27 लीटर शराब जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध कमांक 706/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch