December 27, 2023 | 150


तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टककर, युवक ने मौके पर तोड़ा दम


न्यूज़ रात तक रायपुर खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरिया निवासी संजय मरावी बाइक क्रमांक सीजी 08 एजे 7057 से रमेश पोर्ते एवं उसकी पत्नी जगवती को बस बैठाने के लिए साल्हेवारा बस स्टैण्ड गया था। दोनों को बस स्टैण्ड छोड़कर संजय अपने घर डोंगरिया वापस लौट रहा था। इस दौरान मेन रोड भाजीडोंगरी मोड़ में पायल बस क्रमांक एमपी 13 पी 7999 ने बाइक सवार संजय मेरावी को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते मौके पर युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक को धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया है.


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch