December 27, 2023 | 104


छत्तीसगढ़ गांव के खेत में दंपत्ति की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी


न्यूज़ रात तक रायपुर खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के तुलसीपुर गांव के खेत में दंपत्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या और उसके बाद आत्महत्या का बताया जा रहा है. ये घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर गांव के खेत में महिला का शव पैरावट में दबा हुआ मिला तो वहीं थोड़ी दूरी पर पुरुष का शव भी पड़ा हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह थाना प्रभारी अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया. प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप खरे और मृतिका कुमारी बाई खरे के रूप में हुई. दोनों पति-पत्नी थे जो दुर्ग जिले के रहने वाले थे. वहीं पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय ने बताया कि मृतिका का शरीर सड़ी गली हालत में मिला है. वहीं उसके पति का शव पास ही मिला है. जिसके पास से कुछ कीटनाशक भी पुलिस ने जब्त किया है.


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch