December 28, 2023 | 132


गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो 432 ग्राम गांजा जब्त


न्यूज़ रात तक रायपुर धमतरी। गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 किलो 432 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1,04,320 रूपये आंकी गई है। दरअसल आरोपी ग्राम सांकरा के घर में अवैध रुप से गांजा बेच रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी पुलिस को बुधवार को मुखबीर से सूचना मिली कि सांकरा में एक व्यक्ति गांजा की पुड़िया बनाकर अवैध रुप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेड की कार्यवाही कर संदेही को गांजा बिक्री करते गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी ढावल राम साहू के पास से पीला रंग बोरी की तलाशी लेने पर 10 किलो 432 ग्राम गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ख)2(B) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch