December 29, 2023 | 153


Raipur Suicide : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या


 न्यूज़ रात तक रायपुर Raipur Family Suicide Mystery) का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में गुरुवार को पति, पत्नी और बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मेें जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक लखन सेन (48), उसकी पत्नी रानू (42) और बेटी पायल (16) का शव फंदे पर लटका मिला। लखन सेन स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार लाश दो से तीन दिन पुरानी है। कमरे से बदबू आने पर लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।

तीनों के शव (Raipur Family Suicide Mystery) अलग अलग तीन रस्सियों से एक ही पंखे पर लटके मिले। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पड़ोसियों के मुताबिक लखन व परिवार का पड़ोसियों से मेल जोल नहीं था। मृतक की तीन बेटियां हैं। दो की 10 महीने पहले शादी कर दी गई थी।

परिचितों के अनुसार लखन की तबीयत खराब रहती थी, उसे स्थानीय डाक्टर ने कहा कि कैंसर है तो उसने मुंबई में जांच कराई पर कुछ नहीं निकला। इसके बाद से वह पड़ोसी पर जादू टोना करने का शक करता था।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch