December 29, 2023 | 1158


सेजबहार हाउसिंग बोर्ड में हुई चाकूबाजी। चाकूबाजी में युवक गंभीर रुप से घायल


न्यूज़ रात तक रायपुर सेजबाहर : 28/12/2023 जिले से फिर एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां सेजबहार इलाके में रात 10 बजे चाकूबाजी की वारदात हुई जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामलें में जानकारी देते हुए मुजगहन थाना प्रभारी ने बताया कि ये मामला रिक्सा हटाने को लेकर जिसके बाद आरोपी द्वारा पीड़ित युवक के पीठ में चाकू से वार कर दिया गया। गुलशन वाटिका गेट के सामने मेन रोड सेजबहार अपने ऑटो से सामान डिलीवरी करके सेजबहार चौक से अपने घर हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पीछे सन सिटी (मिक्चर फैक्ट्री) सेजबहार जा रहा था कि गुलशन वाटिका के सामने सेजबहार कालोनी मोड़ में पहुंचा था।

                                      

उसी समय पीड़ित के सामने एक इ रिक्सा जिसे स्वपनिल वैष्णव चला रहा था उसका एक साथी राजेंद्र निषाद पीछे बैठा था । उसने एकदम करीब से ओवरटेक किया तो पीड़ित पिंटू कश्यप द्वारा ऐसे ढंग से ओवरटेक क्यो कर रहे हो कहकर मना किया इतने में आरोपी इ रिक्सा सवार के पीछे में बैठा युवक ने गाड़ी से उतरकर वाद विवाद करते हुये गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। तभी उसका साथी ने अपने पास रखे चाकू (उसतुर) से पीड़ित के पीठ के बीचो बीच वार किया। चाकू लगने से पीड़ित जमीन मे गिर गया, और फुट फुट कर रोने लगा तभी उसी समय कुछ लोग पीड़ित के पास आये तब दोनो आरोपी मौके से फरार हो गए।

                                

1 घंटे के अंदर मुजगहन थाना प्रभारी माननीय श्री सुमित गुप्ता (DSP) ने शक्ति से दोनों आरोपियों को गिरिफ्तार कर लिया है 

गिरिफ्तार आरोपी 1 स्वपनिल वैष्णव पिता ओम प्रकाश वैष्णव उम्र 21 वर्ष 2 राजेंद्र निषाद उर्फ़ राहुल पिता सोभा राम निषाद उम्र 20 वर्ष

अपराध क्रमांक 292 / 23 धारा 294 323 506 34 आई पी सी 2527 आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई और जेल भेज दिया गया


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch