December 29, 2023 | 135


नशीली मादक पदार्थ हेरोईन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर धमतरी। जिले के अधारी नवागांव एफसीआई गोदाम के पास नशीली मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 5.14 ग्राम एवं 9 पोलिथिन की झिल्ली में 1.43 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) जब्त किया है। इसके अलावा 1 बैटरी वाला तौल मशीन, 1लायटर, एवं 1 स्कूटी को भी जब्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।  

मिली जानकारी के अनुसार शहर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अधारी नवागांव एफसीआई गोदाम के पास अवैध रूप से नशीली मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ की। जिस पर दोनों संदेहियों ने अपना नाम तौहिद अली और शेख मोईन बताया। इस दौरान आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक सफेद रंग के पॉलिथिन में मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) 5.14 ग्राम और सफेद रंग की जीप वाली छोटी प्लास्टिक पॉलिथिन में झिल्ली में बंधा 9 नग हेरोईन चिट्टा 1.43 ग्राम मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जिसकी कीमत 60400 रूपये बताई जा रही है। वहीं 1 बैटरी वाला तौल मशीन, 1 नग लायटर, सिल्वर पेपर बिकी रकम 2000 रूपये एवं 1 नग स्कूटी भी जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch