न्यूज़ रात तक रायपुर गरियाबंद। ग्राम करचाली देवर ने कुल्हाड़ी से अपनी भाभी के गले में ताबड़तोड़ वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारे आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करचाली की है। जहां देवर ने अपनी ही भाभी का कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। घटना देर रात की है। जहां पर आरोपी हेमनारायण निषाद ने अपनी भाभी सतरूपा निषाद की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के बताए अनुसार आरोपी को अपनी भाभी के साथ किसी पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी देवर ने घर में रखी कुल्हाड़ी को उठाकर अपनी भाभी के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया।
कुल्हाड़ी के वार से भाभी दौड़ते हुए घर के बाहर निकली जहां पर वह अपनी जान बचाने की गुहार लगाने लगी, लेकिन देवर ने पीछे से आकर फिर से कुल्हाड़ी से अपनी भाभी के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी भाभी वहीं पर ढेर होकर गिर गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक सहित छुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी देवर हेमनारायण निषाद को अपनी हिरासत में ले लिया, छुरा थाना पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट चुकी है।