न्यूज़ रात तक रायपुर। मकान में चोरी के मामले में आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये से अधिक के माल जब्त किया है। जिसमे सोने चांदी के जेवरात, और कैश समेत चोरी के रुपये से ख़रीदे गए सामान भी शामिल है। इसके आलावा चोरी की घटना में शामिल बाइक को भी जब्त किया गया है। दरअसल पकड़े गए आरोपी पति-पत्नी ने न्यू शांति नगर के एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी करने के दौरान आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए कमरे में लगे सीसीटीवी के डीवीआर और अन्य सामानों में आग लगा दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरिफ्त में आए आरोपी अविनाश गिरी गोस्वामी हिस्ट्रीशीटर है। कुछ समय पूर्व उसने अपनी भाभी बिंदिया गोश्वामी से शादी की है। दोनों आरोपियों ने मिलकर न्यू शांति नगर स्थित दीपक गाइन के मकान से नगदी और सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया था। चोरी की रिपोर्ट प्रार्थी दीपक गाइन ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की 11 लाख 69 हजार रुपये, सोने का ब्रेसलेट, 3 घड़ी और चोरी के रुपयों से ख़रीदे गए सोने का जेवर, बाइक, अलमारी और पलंग को जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।