December 31, 2023 | 132


गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 35 किलो गांजा जब्त


न्यूज़ रात तक रायपुर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ने में जिले की पुलिस पेंड्रा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तस्करों के पास से 35 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 11 लाख 39 हजार आंकी गई है। वहीं गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल को भी जब्त किया है।     

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पेंड्रा को बिलासपुर के रास्ते रतनपुर होते हुए एक स्कार्पियो वाहन में गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जाने की सूचना मुखबिर से मिली। जिस पर थाना पेंड्रा और साइबर सेल की टीम ने लाटा तिराहा के पास नाकाबंदी की और वाहन क्रमांक एमएच 40बीई 4634 को रोककर तलाशी ली। पुलिस को तलाशी में वाहन में 35 किलो गांजा मिलने पर उसे जब्त कर लिया और वाहन में सवार तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के खिलाफ धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch