January 11, 2024 | 110


मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 51,300 रूपये जब्त किया है।   

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल जोशी ने अपने प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती स्थित मकान से सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी होने की रिपोर्ट थाना पुराणी बस्ती में दर्ज कराया, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 493/ 2023 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

विवेचना के दौरान पुलिस ने टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिस पर टीम के सदस्यों ने गोपियापारा पुरानी बस्ती निवासी भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी की पतासाजी कर उसे पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch