January 11, 2024 | 94


अवैध रूप से चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। अवैध रूप से चाकू के साथ 2 आरोपी को गिअराफतार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियो सहित एंटीकाईम एवं साईबर युनिट को अन्य अपराधों की रोकथाम व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगो के संबंध में पतासाजी कर गतिविधियों पर नज़र रखने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज थाना खमतराई पुलिस ने धारदार चाकू के साथ आरोपी राहुल निर्मलकर एवं रोहित नायक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 1-1 चाकू जब्त किया है।  धारदार चाकू के साथ 1 आरोपी धराया 

थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम ने थाना सरस्वती नगर क्षेत्रातर्गत सामुदायिक भवन कुकुर बेडा में अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 स्टील का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

धारदार चाकू के साथ 1 आरोपी पकड़ाया 

थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम ने थाना सरस्वती नगर क्षेत्रातर्गत बजरंग चौक कुकुर बेडा में अपने हाथ में धादार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी ऋषि मलिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 स्टील का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch