January 12, 2024 | 104


छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मां को पिटता देख बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर बिलासपुर। एक युवक ने मां की पिटाई से नाराज होकर अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बड़ी कोनी निवासी अर्जुन ध्रुव (50) आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रभा से मारपीट करता था। बुधवार रात भी अर्जुन ध्रुव शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। बेटे दिनेश ध्रुव ने पिता को विवाद करने से मना किया। इस दौरान पिता ने बेटे के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साए बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया।

जिससे अर्जुन खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। दिनेश और उसकी मां प्रभा उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। गुरुवार को इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश ध्रुव को पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch