January 13, 2024 | 137


5 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, लूटपाट व चोरी की घटना को दिया था अंजाम


न्यूज़ रात तक रायपुर महासमुंद। चोरी और लूटपाट के मामले में 5 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों में 1 महिला और 2 नाबालिग शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 चांदी का चैन, 1धारदार चाकू, 1 नकली पिस्टल, पर्स, नगदी रकम 1000 रूपये एवं आधार कार्ड, 2 मोटर सायकल जब्त किया है। दरअसल आरोपियों ने दिन में मोटर साइकिल चोरी औऱ रात को लूट की घटना को अंजाम दिया था।  

मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार चन्द्राकर रेल्वे क्रासिंग के पास सितेश सोनी के फर्सी फैक्ट्री में मोटर सायकल खड़ी कर अपने दोस्त के कार से रायपुर गया था। रायपुर से रात 8 बजे वापस आने पर उसे मोटर सायकल खड़ी नहीं मिली। इसके बाद उसके मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। वहीं दूसरे मामले में किरण पटेल ने चांदी की चैन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, और पर्स में रखे 1000 रूपये लूट की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। जिस पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 392 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

जांच के दौरान पुलिस ने लूट और चोरी के मामले के आरोपियों रायपुर के हिस्ट्रीशीटर आरोपी सलमान तथा उसकी महिला साथी, महासमुंद का साथी राजू चौहान व दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर आरोपी सलमान, साथी राजू चौहान व उसके दो अन्य नाबालिक साथियों ने दिन में वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की वाहन को बरामद कर लिया। आरोपी सलमान के विरुद्ध रायपुर के कई थानों में आपराधिक मामले पंजीबद्ध है। वहीं रात को लूटपाट किए थे


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch