न्यूज़ रात तक रायपुर धमतरी। कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 700 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही नगदी 580 रुपये भी जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मोंहदी के गौठान पारा निवासी दुलेश्वर सिन्हा को कच्ची महुआ शराब बनाकर अपने पास बिक्री करते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया। इसके अलावा बिक्री रकम 580 रूपये भी जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।