January 18, 2024 | 125


अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 128 पौवा देशी शराब और नगदी 2160 रुपये जब्त किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीराम नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर आरोपी विजय जय सिंघानी उर्फ बैगा को पकड़ा । टीम के सदस्यों को उसकी तलाशी लेने पर उसके पास बोरी में 128 पौवा देशी शराब मिला । जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं आरोपी के पास से बिक्री रकम 2160 रूपये भी जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 37/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch