January 20, 2024 | 114


छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा पुलिस ने, कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर विडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 18/01/24 को पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी मायाराम उर्फ मयंक से जान पहचान होने से आरोपी द्वारा अपने क्वाटर ले जाकर धोखा से कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और नशा हो गया उसी का फायदा उठा कर आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ने जबरदस्ती दैहिक शोषण किया विरोध की तो घटना का वीडियो फोटो रखा हू जिसे वायरल कर दूंगा का धमकी देने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णो, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी मायाराम उर्फ मयंक उम्र 30 वर्ष निवासी भरतपुर निपनिया थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार हाल मुकाम सीएसईबी कालोनी मड़वा प्लांट थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch