न्यूज़ रात तक रायपुर धमतरी। अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 पौवा देशी मशाला शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 3520 रूपये बताई जा रही है। इसके साथ ही बिक्री रकम 230 रुपये भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम आलेखुंटा में अवैध रूप से देशी प्लेन एवं मशाला शराब बिक्री करते आरोपी विनोद मनहरे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 पौवा देशी मशाला शराब जब्त किया। जिसकी कीमत 3520 रूपये बताई जा रही है। वहीं बिक्री रकम 230 रूपये भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपी विनोद मनहरे के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।