January 21, 2024 | 115


देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल


न्यूज़ रात तक रायपुर। देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोहे का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।  

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरडीए कालोनी, इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास एक व्यक्ति अपने कमर में एक देशी कट्टा छुपाकर घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास पहुंचकर बताये गये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। इस दौरान आरोपी रामनाथ सेन की तलाशी लेने पर एक लोहे का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी के पास कटटा के संबंध में कोई दस्तावेज नही होने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch