January 22, 2024 | 100


बिलासपुर -ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, 1.32 लाख रुपए के 11 मोबाइल जब्त


न्यूज़ रात तक रायपुर बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में गुप्त निगरानी के दौरान एक युवक को यात्री के सामान चोरी करने की नियत धूम रहे चोर को पुलिस ने पकड़ा है. युवक के कब्जे से 11 नग मोबाइल जब्त किया गया, जिनकी कीमत 1,32,524 रुपए आंकी गई है. मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

रेलवे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 21 जनवरी को समय करीबन 12 बजे रेलवे स्टेशन बिलासपुर में यात्री सामान की चोरी के अपराधियों के विरूद्ध चेकिंग व धरपकड़ के दौरान रेलवे सुरक्षा बल अगुशा बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, निरीक्षक भास्कर सोनी और रेसुब टॉस्क टीम -01 बिलासपुर प्रभारी सउनि अमरेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक एसके मिंज, समलेश यादव, पुरुषोत्तम भारद्वाज, नीरज कुमार एवं जीआरपी प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने युवक को चोरी के लिए टोल लेते पकड़ा.


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch