न्यूज़ रात तक रायपुर। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरानी बस्ती रायपुर से पीड़ित का कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा लिखित पीड़िता का मृत्यु पर कथन और मेडिकल प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ, जिसके अवलोकन पर पाया गया कि पीड़िता अपने मृत्यु पूर्व कथन में बताएं कि आरोपी राहुल संगोडे से 2 वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध था आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार लाया था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। दिनांक 3 /1 /2024 को आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात करने के लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर बुलाया था । इसी बीच दोनों में वाद-विवाद होने से पीड़िता ने अपने मृत्यु पूर्व कथन में बताया कि आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। बाद पीड़िता वहां से अपने घर चली गई, घर पर उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव रायपुर में भर्ती थी, जो 9/ 1 /2024 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । पीड़िता का पंचनामा/ गवाह एवं मर्ग कार्यवाही कर जांच के उपरांत आरोपी राहुल संगोडे के विरुद्ध अपराध धारा 376 (2) ढ,506,328 भादवी व जोड़ने धारा 302 भादवी का अपराध सबूत पाए जाने पर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट दिनांक से ही आरोपी राहुल संगोडे अपने सकुनत से फरार था। 22 जनवरी को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। थाना से उप निरीक्षक जेडी दीवान अपने टीम के साथ न्यायालय रायपुर रवाना हुए, आरोपी का पुलिस रिमांड लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर पीड़िता के साथ अपराध करना स्वीकार किया।