January 24, 2024 | 140


शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 96 पौवा शराब जब्त


न्यूज़ रात तक रायपुर धमतरी। अलग अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 96 पौवा शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 7680 रूपए बताई जा रही है। इसके अलावा नगदी 310 रुपए और एक मोटर साइकिल भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम भेंडरवानी में अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 56 पौवा प्लेन शराब जब्त किया। जिसकी कीमत 4480 रूपये बताई जा रही है। वहीं बिक्री रकम 310 रुपये भी जब्त किया गया। इसी प्रकार कुरूद थाना को पेट्रोलिंग के दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्र.CG.23H 2401 से कुरूद से नहर पार रोड होते हुए कॉलेज रोड की ओर बिक्री हेतु अधिक मात्रा मे अवैध रूप से शराब रखकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान में रेड कार्रवाही की। इस दौरान पुलिस ने सोहन कंवर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया। जिसकी कीमत 3200 रूपये बताई जा रही है। वहीं प्रयुक्त मोटर सायकिल को भी जब्त कर लिया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch