May 29, 2022 | 221


BirthDay Special : एक्ट्रेस सुरभि को टीवी शो कुबूल है के मशहूर किरदार जोया से मिली खास पहचान


मुंबई। BirthDay Special  टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और नागिन फेम सुरभि ज्योति (Surabhi jyoti) का 29 मई 2022 को जन्मदिन है। वह अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने फैशनेबल लुक और दमदार एक्टिंग से टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। सुरभि के 34वें जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

सुरभि ज्योति ने टीवी शोज के अलावा पंजाबी फिल्मों और वेब सीरीज में भले ही काम किया हो। लेकिन उन्हें खास पहचान टीवी शो कुबूल है के मशहूर किरदार जोया से मिली। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया है। इस शो के लिए सुरभि को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। ज्योति ने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय थिएटर और फिल्मों से की थी। वह रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं।

नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिव ज्योति पब्लिक स्कूल से प्राप्त की, हंस राज महिला महाविद्यालय से स्नातक किया। इसके बाद सुरभि ने एपीजे कॉलेज ऑफ  फाइन आर्ट्स से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर ऑफ  आट्र्स की डिग्री हासिल की। वह अपने स्कूल के दिनों से ही वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही हैं।

सुरभि ज्योति ने नागिन 3 में बेला की भूमिका निभाई थी। इस शो में उनकी और पर्ल वी पुरी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। नागिन का सीजन 3 जब तक चला, शो ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखी। तीसरे सफल सीजन के बाद, प्रशंसक सुरभि ज्योति को सीजन चार में भी देखना चाहते थे। हालांकि सुरभि ने अपनी प्रतिबद्धता के कारण शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

टीवी शो नागिन 3 के अलावा उन्होंने कुबूल है में बेहतरीन एक्टिंग की है। इस शो की बदौलत लोग उन्हें जोया फारूकी के नाम से भी जानने लगे। बता दें कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch