February 08, 2024 | 101


6 किलो 440 ग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार *

थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम छतौना एन.एच. 53 के पास गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया रंगेहाथ


आरोपी समाधान खावले एवं जतीन बोले है मूलतः महाराष्ट्र के निवासी।

 आरोपी महादेव बरिहा है मूलतः उड़ीसा का निवासी।*

 आरोपियों के कब्जे से कुल 06 किलो 440 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

 घटना से संबंधित 01 दोपहिया वाहन एवं 02 नग मोबाईल फोन को भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 84/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध

न्यूज़ रात तक रायपुर-पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 07.02.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम छतौना एन.एच. 53 के पास दोपहिया वाहन सवाहर कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा ब्रिकी के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम समाधन खावले, जतीन बोले तथा महादेव बरिहा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 06 किलो 440 ग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 01 नग दोपहिया वाहन एवं 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई

 गिरफ्तार आरोपी

01. समाधान खवले पिता अर्जुन छगन्नाथ खवले उम्र 19 वर्ष साकिन शंकर महराज बसाहत सतारा रोड साभांजीनगर धनकवडी थाना सहकार नगर जिला पूणे (महाराष्ट्र)।*

02. जतीन बोले पिता मधुकर बोले उम्र 21 वर्ष साकिन शंकर महाराज बसाहत महालक्ष्मी स्टोर जवल धनकवडी थाना सहकार नगर जिला पूणे (महाराष्ट्र)।*

03. महादेव बरिहा पिता विनोद बरिहा उम्र 20 वर्ष साकिन बदेश पाली थाना मेलछामुडा सहला जिला बरगढ (उडीसा)।*

 कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी मंदिरहसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, सउनि मोह. जमील, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. अनिल राजपूत, राकेश पाण्डेय, तुकेश निषाद की महत्वूपर्ण भूमिंका रही।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch