February 11, 2024 | 125


लाखों रूपये नगदी रकम चोरी की घटना को अंजाम देने वाला दुकान का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

डूमरतराई औषधि वाटिका स्थित महान एजेंसिज के शॉप नं. 98 में दिया था लाखों रूपये नगदी रकम चोरी की घटना को अंजाम।


आरोपी के कब्जे से चोरी की 5,20,000/- रूपये को किया गया जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 न्यूज़ रात तक रायपुर-प्रार्थी विजय बुधवानी ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डुमरतराई औषधी वाटिका स्थित महान एजेंसिज शॉप में मैनेजर के पद पर कार्यरत् है। दिनांक 08.02.24 को प्रार्थी लाखों रूपये नगदी रकम दुकान के गल्ला में रखकर, लॉकर को लॉक कर शॉप के शटर का ताला बंद कर शाम 07.00 बजे अपने घर चला गया था। प्रार्थी दिनांक 09.02.24 के शॉप में आकर देखा तो पाया कि मेडिकल कॉम्पलेक्स के दुकान का शटर खुला हुआ था, तब प्रार्थी अंदर जाकर देखा तो लॉकर खुला हुआ था एवं गल्ले में रखा नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के शटर में लगे ताला को खोलकर अंदर प्रवेश लॉकर का ताला खोलकर गल्ले में रखे नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 चोरी की घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पृथक - पृथक पूछताछ करने के साथ ही दुकान मंे पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनके संबंध में जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रार्थी के दुकान में पूर्व में काम छोड़ चुके अब्दुल शरीफ निवासी सिविल लाईन रायपुर के अपराध में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा अब्दुल शरीफ की पतासाजी कर पकड़ा गया। 

 प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अब्दुल शरीफ ने बताया कि वह पूर्व में प्रार्थी के डूमरतराई औषधि वाटिका स्थित महान एजेंसिज में 20 वर्ष तक कार्य किया था। उसे दुकान में रखने वाले नगदी रकम के संबंध में जानकारी रहती थी। कार्य के दौरान वह दुकान की एक चाभी अपने पास रख लिया था तथा दिनांक घटना को वह चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

जिस पर आरोपी अब्दुल शरीफ को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की नगदी रकम 5,20,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन सी जी/04/एम एक्स/7863 जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी - अब्दुल शरीफ पिता अब्दुल सलाम उम्र 60 साल निवासी राजा तालाब नुरानी चौक थाना सिविल लाईन रायपुर।

 कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि मोह. जमील, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. तुकेश निषाद, अनिल राजपूत, राकेश सोनी तथा थाना माना से प्र.आर. सुनिता महिलांगे, आर. जय टण्डन एवं सैनिक रवि बंजारा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch