February 11, 2024 | 119


गांजा के साथ आरोपी रत्नेश सोनी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 11.02.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित रेल्वे फाटक के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा ब्रिकी के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रत्नेश सोनी निवासी राजेन्द्र नगर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रत्नेश सोनी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 05 किलो 600 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 51,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई 

गिरफ्तार आरोपी - रत्नेश सोनी पिता लक्ष्मीप्रसाद सोनी 36 वर्ष पता मानवी विहार अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक बी.एल. चन्द्राकर थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, आर. विकास क्षत्री, रवि तिवारी, राहुल शर्मा, अविनाश देवांगन एवं थाना खमतराई से सउनि जगदम्बा तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch