February 12, 2024 | 125


रायपुर न्यूज़ -अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से 32 पौवा देशी मदिरा प्लेन जप्त


न्यूज़ रात तक रायपुर - दिनांक 11.02.2024 को टेलीफोन के जरिये  सूचना मिली कि कचना रेल्वे क्रासिंग के पास लक्ष्मण साहू अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तस्दीक हेतू गवाह बलकरण धृतलहरे एवं कृष्णा उर्फ बंटी यादव को धारा 160 दं.प्र.सं. का नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर सहमति लेकर हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आर. 992 पवन त्रिपाठी, आर.- 2255 मोती लाल साहू एवं गवाहान के मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर लक्ष्मण साहू लक्ष्मण साहू पिता अशोक साहू उम 20 वर्ष सा0 बजरंग चौक खम्हारडीह थाना खम्हारडीह रायपुर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद बोरी में रखे 32 पाव देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल भरी हुई जिसका बैच नं0- 343 है कुल 5.760 बल्क लीटर शराब भरी हुई कीमती 3200/- रुपये एवं बिक्री रकम 110/- रुपये जुमला 3310/- रुपये मिला शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा-91 जा.फौ. का नोटिस दिया कोई कागजात लायसेंस नही होना लिखित में दिया कि जप्ती एवं गिरफतारी की कार्यवाही कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

अपराध क्रमांक- 58/2024

धारा- 34(2) आबकारी एक्ट

गिरफ्तार आरोपी- लक्ष्मण साहू पिता अशोक साहू उम्र 20 वर्ष सा०- बजरंग चौक खम्हारडीह थाना खम्हारडीह रायपुर


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch