February 13, 2024 | 140


प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी सुन्दर सिंह गिरफ्तार


थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पुरैना रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की बिक्री करते आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी के कब्जे से लगभग 21 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम, बिक्री रकम एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को किया गया है जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 77/2024 धारा 18 (ए) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध

 न्यूज़ रात तक रायपुर :पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।  

इसी क्रम में दिनांक 12.02.2024 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पुरैना रोड पास दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ अफीम रखा है तथा बिक्री करने की फिराक मंे ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुन्दर सिंह निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सुन्दर सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से लगभग 21 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम कीमती लगभग 10,000/- रूपये, बिक्री रकम 2,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/एम आर/1349 जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 77/2024 धारा 18(ए) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी - सुन्दर सिंह पिता जैमल सिंह उम्र 30 साल निवासी श्याम नगर गुरूद्वारा के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch