February 15, 2024 | 155


मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपीगणो के कब्जे से लूटपाट करने में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल , 02 मोबाइल,चाकू, लोहे के राड, लूट की रकम आदि बरामद


आसपास के गांव में आरोपियों ने मचा रखा था आतंक


न्यूज़ रात तक रायपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्री नीरज चन्द्राकर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर श्री सुरेश ध्रुव के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर दो अलग अलग लूट के मामलो के आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया !

दिनांक 11.02.24 की शाम प्रार्थी अमरजीत कुमार पिता रामायण कुमार उम्र 35 साल साकिन स्थायी पता ऐठी टोला मंझरिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार हाल पता सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर की रिपोर्ट पर कि प्रार्थी अपने साथी मजदूर हेमराज यादव के साथ ग्राम मुरा खदान चौक तरफ सामान खरीदने के लिये जा रहा था, उसी दौरान ग्राम मुरा के पास आरोपीगणो द्वारा उन दोनों को रोककर मारपीट किया गया और दोनों से मोबाईल को लूट कर फरार हो गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अपराध क्र 114/24 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान प्रार्थी के निशानदेही पर चार संदेहियो को पकडा गया, आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को प्रार्थी एवं उसके साथी मजदूर से लूटपाट कर मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये।

उसी प्रकार प्रार्थी नितीश दिनांक 11.02.24 की शाम कुमार कश्यप निवासी धनसुली की रिपोर्ट पर की,वह अपने काम से लौट रहा था,तिरुपति क्रेशर खदान के पास मूरा के पास कुछ लड़को ने उन्हें रोका औऱ डंडा राड आदि से मारपीट करते हुवे जेब में रखें मोबाइल व पैसे लूट कर भाग गए.. जिसकी रिपोर्ट करने पर थाना खरोरा में अपराध क्र 115/24 धारा 394 भादवि,25/27आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना पश्चात आरोपियो को गिरफ्तार कर उनसे नगदी 1500 रु तथा लूटा गया मोबाइल जप्त किया गया..!

एफ.आई.आर. के 24 घण्टे के भीतर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तारी कर न्यायलय प्रस्तुत किया गया जहाँ से आरोपियों को 15 दिवस के ज्यूडीशिल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है..!

नाम आरोपीगण* :

01. प्रदीप कोशले पिता मोहर दास कोशले उम्र 28 साल साकिन मुरा थाना खरोरा जिला रायपुर।

02. मनीष कोशले उर्फ छोटू पिता कुमार कोशले उम्र 18 साल 06 माह साकेन गुरा थाना खरोरा जिला रायपुर।

03. तरूण सोनवानी उर्फ बाऊ पिता धरमदास सोनवानी उम्र 20 साल साफिन मुरा गाना खरोश जिला रायपुर।

04. सागर सारंग उर्फ दास पिता चम्मन दास सारंग उम्र 19 साल साकिन मुरा थाना खरोरा जिला रायपुर।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch