February 22, 2024 | 133


अवैध रूप से शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।


इसी क्रम में दिनांक 21.02.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम के द्वारा चौकी सिलतरा क्षेत्रांतर्गत 03 अलग-अलग स्थानों में अवैध रूप से शराब के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से कुल 117 पौवा देशी शराब जुमला कीमती लगभग 14,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। विवरण निम्नानुसार है -


01. आरोपी राहुल निषाद पिता होरी लाल निषाद उम्र 20 साल निवासी डबरी पारा सोन्ड्रा थाना धरसींवा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 35 पौवा देशी शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।

02. आरोपी योगेन्द्र कुमार यादव पिता गुलाब राम यादव उम्र 24 साल निवासी पानी टंकी के पास धनेली थाना धरसींवा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 42 पौवा देशी शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।

03. आरोपी लुकेश निषाद पिता प्रेमलाल निषाद उम्र 19 साल निवासी पहाडी चैंक धनेली थाना धरसींवा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 40 पौवा देशी शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch