February 25, 2024 | 370


अवैध रूप से शराब के साथ रमजान खान उर्फ राजा गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

 इसी क्रम में दिनांक 24.02.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबजार क्षेत्रांतर्गत पिंक टायलेट के पिछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा है एवं बिक्री करने के फिराक मंें हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गोलबजार के नेतृत्व में थाना गोलबजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रमजान खान उर्फ राजा टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 35 पौवा अंग्रेजी शराब जुमला कीमती लगभग 4200/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 81/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - रमजान खान उर्फ राजा पिता हमीद खान उम्र 30 वर्ष निवासी गौशिया मस्जिद के पास संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।*


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch