February 26, 2024 | 194


रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन


न्यूज़ रात तक रायपुर, 26 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में क्रांतिकारी श्री विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक-कवि, राजनेता और विचारक थे। देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। मातृभूमि की सेवा में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch