March 10, 2024 | 116


रायपुर -अलग - अलग स्थानों से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी शेख सोहेल गिरफ्तार*

थाना आजाद चौक, डी.डी.नगर एवं कोतवाली क्षेत्र से दोपहिया वाहन किया है चोरी।


आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 03 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,06,000/- रूपये।

आरोपी से जप्त चोरी की 03 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 125/24, थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 68/24 तथा थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 69/24 धारा 379 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।

न्यूज़ रात तक रायपुर - दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य मंे दिनांक 11.03.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम शेख सोहेल निवासी आजाद चौक का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा शेख सोहेल से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शेख सोहेल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के थाना आजाद चौक, डी.डी.नगर एवं कोतवाली क्षेत्र से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया। 

आरोपी शेख सोहेल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर *कब्जे से चोरी की कुल 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 125/24, थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 68/24 तथा थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 69/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।*

गिरफ्तार आरोपी - शेख सोहेल पिता शेख मुक्कद्दर उम्र 18 साल निवासी ईदगाह भाठा थाना आजाद चौक रायपुर।*


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch