June 08, 2022 | 291


गौतमबुद्धनगर जिले में रिश्वत लेते उप निरीक्षक को एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एंटी करप्शन टीम के ऐक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंपमच गया है। एंटी करप्शन की मेरठ इकाई की टीम ने मंगलवार 7 जून 2022 को उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गौतबुद्धनगर जिले के जारचा थाने में तैनात थे। एंटी करप्शन टीम को लगातार उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह द्वारा रिश्वत लिये जाने की शिकायत मिल रही थी। 

शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की मेरठ इकाई की टीम ने जारचा थाने के आसपास डेरा डालकर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 

मंगलवार 7 जून 2022 को एंटी करप्शन की टीम ने उप निरीक्षक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से गौतमबुद्धनगर जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch