June 23, 2022 | 507


दुल्हन के सात फेरे लेते ही दूल्हे को पुलिस ने साथी की हत्या के आरोप में अरेस्ट कर भेजा जेल


सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में शादी की खुशी में दूल्हा फायरिंग कर रहा था. इस दौरान अचानक गोली पास खड़े फौजी मित्र के माथे में जा लगी. सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद साथ आए लोग शव को छोड़कर फरार हो गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने  शादी कराई। शादी खत्म होते ही पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दुल्हन बिना दूल्हे के ससुराल चली गई। दयाराम ने बताया कि बेटा बाबूलाल सेना में सिपाही था. वह लेह में तैनात था। वह छुट्टी पर घर आया था। उसके दोस्त मनीष की शादी 21 जून को रॉबर्ट्सगंज के ब्राह्मनगर में थी।

बारात में जाने के लिए बाबूलाल शाम को घर से निकला था। पिस्टल भी साथ ले गया था। द्वारचार के दौरान फौजी बाबूलाल अपने दोस्त मनीष के साथ थे। दूल्हा मनीष राइफल से फायरिंग करते हुए दुल्हन के घर जा रहा था।

दरवाजे पर पहुंचते ही उसने अपनी राइफल बगल में चल रहे एक युवक को सौंप दी। अचानक उसने अपने दोस्त बाबूलाल की कमर में पिस्टल खींची और फायर कर दिया। वहीं वह गिर पड़ा। जवान बाबूलाल 11 मई 2022 को छुट्टी पर घर आया था। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सिपाही की मौत की सूचना अस्पताल से डॉक्टरों ने पुलिस को दी. अस्पताल में पंचनामा करने के बाद आरोपी दूल्हे मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है.  दुल्हन सदमे में है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch