महासमुंद/सरायपाली। सरायपाली राजमहल से रथ यात्रा देखकर लौट रहे एक नाबालिग की एक युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि आरोपी व पीड़ित के परिवार में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं सरायपाली पुलिस ने आरोपियों को छापा मार कार्यवाही कर रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को चाकू मारे जाने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया था। लोगों ने पीड़ित के परिवार जनों व मोहल्ले वासियों द्वारा रात 11 बजे तहसील कार्यालय के सामने सड़क जाम कर दिया था। शहर वासियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को अन्य थानों से अतिरिक्त बल मंगाना पड़ा। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के आश्वासन पर रात्रि 3.30 बजे चक्काजाम खोला गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरम सिंह चैहान, पिता संतोष चैहान निवासी वार्ड क्रमांक 15 महलपारा नेे रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को बताया कि उनका पुत्र दुष्यंत चैहान अपने दोस्तों के साथ पैदल रथ यात्रा देखने राजमहल मैदान गया था। वहां से लौटते हुए दुष्यंत चैहान को पुरानी परिवारिक रंजिश को लेकर गणेश जायसवाल पिता तिरथ राम जायसवाल निवासी वार्ड क्रमांक 4 संजय नगर ने पेट पर चाकू घांेप दिया। मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो नाबालिग मौके पर दम तोड़ चुका था। वहीं आरोपी को उसके बड़े भाई व उसके एक साथी ने भगाने में मदद की थी। जिसे पुलिस ने पकड़कर सरे बाजार उसका पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट तक ले गए। हत्या की धारा 302, 34 के तहत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।