January 24, 2026 | 50


भारत से 25% टैक्स हटा सकता है अमेरिका, टैरिफ पर जल्द मिलेगी खुशखबरी! ट्रंप के मंत्री ने किया दावा


न्यूज़ रात तक रायपुर नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है।

बेसेंट ने पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, जिससे भारत ने ट्रंप सरकार को इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दिया है।

स्कॉट बेसेंट ने कहा, ‘अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के बाद भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। अमेरिका ने उस समय बताया था कि भारतीय रिफाइनरियों ने डिस्काउंटेड रूसी कच्चे तेल की खरीदारी काफी बढ़ा दी, लेकिन देखा जाए तो अब ये खरीदारी पूरी तरह से बंद हो गई है।’

बेसेंट ने आगे कहा, ‘भारत ने अब जब रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है तो अमेरिका भी टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है।’ स्कॉट बेसेंट ने भारत और रूस के व्यापारिक संबंधों पर पड़े असर को अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी की सफलता बताया।

स्कट बेसेंट ने रूस के साथ व्यापार करने पर यूरोपीय देशों की आलोचना की। बेसेंट ने कहा, यूरोपीय देश सार्वजनिक तौर पर तो रूस की आलोचना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यही लोग, भारतीय रिफाइनरियों में प्रोसेस किए गए रूसी कच्चे तेल से बने रिफाइंड प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। बेसेंट ने यूरोपीय सरकरों की इस नीति को गलत ठहराया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch