February 03, 2026 | 59


Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में आज फिर आई तेजी, चांदी में ₹21000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा


बिजनेस न्यूज़। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति और टैरिफ में 18 फीसदी की कटौती का बड़ा असर शेयर बाजार के साथ अब कमोडिटी मार्केट पर भी दिख रहा है। बीते पांच कारोबारी दिनों में लगातार गिरने के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में करीब 6050 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में 9 फीसदी की तेजी के साथ 20940 रुपये का उछाल आया। ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1,49,200 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,54,200 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

इससे पहले सोमवार (02 फरवरी) को अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई और यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। पिछले तीन सत्रों में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से लगभग 36 प्रतिशत गिरी थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 12,800 रुपये गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह कारोबार के दौरान सोना करीब 137 डॉलर यानी लगभग 3 फीसदी चढ़कर 4,789 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी में और भी तेज उछाल देखने को मिला, जो 5.81 फीसदी या करीब 4.4 डॉलर की बढ़त के साथ 81 डॉलर प्रति औंस के स्तर के पार कारोबार करती नजर आई।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch