न्यूज़ रात तक स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरु में रविवार को खेले गए पांचवें टी 20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 154 रन ही बना पाई और मैच हार गई। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की टी 20 सीरीज को 4-1 से जीत लिया।
भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से श्रेयस ने 60, अक्षर पटेल ने 31, जीतेश शर्मा ने 24, यशस्वी जायसवाल ने 21 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेह्रेनडोर्फ़ ने 2, बेन द्वारसुइस ने 2, तनवीर संघा ने 1, एलिस ने 1 और हार्डी ने 1 विकेट हासिल किया।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बना सकी और मैच 6 रन से गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेकडर्मोट ने 54, ट्रेविस हेड ने 28, वडे ने 22 और डेविड ने 17 रन का योगदान दिया।