न्यूज़ रात तक रायपुर : टीम इंडिया आज (3 जनवरी) को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से दूसरा टेस्ट (2nd Test Live Scorecard) खेल रही है. इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक ही रिकॉर्ड सबसे टेंशन बढ़ाने वाला है, दरअसल, टीम इंडिया इस मैदान पर कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है. कुल खेले गए 6 में से 4 टेस्ट यहां टीम इंडिया हारी है, वहीं दो अन्य टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. ऐसे में साल 2024 में पहला टेस्ट खेलने उतर रही टीम इंडिया के पास ये रिकॉर्ड बदलने का मौका होगा.
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। फिलहाल पहले दिन में पहले सेशन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। काइल वेरियन क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज ने डेविड बेडिंघम को कैच आउट कराया। वह 5 विकेट ले चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स को कैच कराया। वहीं मोहम्मद सिराज ने टोनी डी जॉर्जी, डीन एल्गर और ऐडन मार्करम को भी पवेलियन भेजा।
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने रवींद्र जडेजा को मौका दिया। जडेजा पहले टेस्ट में इंजरी के कारण नहीं खेल सके थे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला लेकिन वह बैट और बॉल दोनों से प्रभाव नहीं छोड़ सके। जडेजा पहला टेस्ट खत्म होने के बाद ही टीम के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए। फिटनेस साबित करने के बाद उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिल गया
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर।