न्यूज़ रात तक रायपुर स्पोर्ट्स डेस्क। केप टाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1- 1 से बराबर रही।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 55 रन बनाये थे। टीम की तरफ से वेरेनने ने 15 और बेडिंगम ने 12 रन बनाये। भारत की तरफ से सिराज ने 6, बुमराह ने 2 और मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किये।
भारत ने अपनी पहली पारी में 153 रन बनाये। इस तरह भारत ने पहली पारी में 98 रन की बढ़त हासिल की। टीम की तरफ से विराट कोहली ने 46, रोहित शर्मा ने 39 और गिल ने 36 रन की पारी खेली। अफ्रीका की तरफ से रबाडा, एनगिडी और बर्गर ने 3-3 विकेट झटके।
पहली पारी में 98 रन से पिछड़ी साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रन पर सिमट गई। अफ्रीका की तरफ से मर्कराम ने 106 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा एल्गर ने 12, यानसन ने 11 और बेडिंगम ने 11 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से बुमराह ने 6, मुकेश कुमार ने 2, सिराज ने 1 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिए।
अफ्रीका ने भारत को 79 रन का टारगेट दिया जिसे भारत ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 16, जायसवाल ने 28, कोहली ने 12 रन बनाये। अफ्रीका की तरफ से रबाडा, यानसन और बर्गर को 1-1 विकेट मिला।